जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति से उनके घर जाकर मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति से उनके घर जाकर मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह | New India Times

देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज वृंदावन में स्थित जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री नारायण दास अग्रवाल से उनके निवास पर जाकर उनके परिवार का हाल-चाल लिया। देश के रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर राजनाथ सिंह वृंदावन रमणरेती में स्थित जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री नारायण दास अग्रवाल के जैसे ही उनके घर पहुंचे श्री अग्रवाल एवं उनके परिवार ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर के स्वागत किया तथा स्मृतिचिन्ह भी भेट किया।
उल्लेखनीय है कई दशक से श्री राजनाथ सिंह जी एवं नारायण दास अग्रवाल के मध्य पारिवारिक एवं अपनत्व के निजी और पारिवारिक संबंध है वह कुछ समय पहले भी वृंदावन आए थे और उनके निवास जाकर के पूरे परिवार का हाल-चाल लिया था।

इस अवसर पर उपस्थित जिले के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों से राजनीतिक एवं ब्रज के विकास को लेकर के काफी चर्चा हुई जो निकट भविष्य में धरातल पर साकार नजर आएगी। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  श्री नारायण दास अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू लता अग्रवाल, जीएलए के सीईओ नीरज अग्रवाल एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह जिले की नव निर्वाचित सांसद श्रीमती हेमा मालिनी राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह विधायक श्रीकांत शर्मा विधायक पूरन प्रकाश एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह विधायक  ठाकुर मेघश्याम सिंह भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी महापौर विनोद अग्रवाल नरेंद्र अग्रवाल अखिल अग्रवाल कपिल अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने श्री अग्रवाल के निवास पर जिले के प्रमुख राजनीतिक जनप्रतिनिधियों से न केवल राजनीतिक चर्चा की वल्कि बज के विकास की जानकारी भी ली और आगामी क्या प्रमुख विकास हो सकता है उस पर भी चर्चा की जो निकट भविष्य में साकार नजर आएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version