गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग के कार्यक्रम रखे गए। जिसमें ग्वालियर एयरपोर्ट एवं एस आर एफ कंपनी में कार्यरत कार्यकर्ताओं के लिए योग का कार्यक्रम रखा गया। जिस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर सभी ने भाग लिया। एयरपोर्ट पर असिस्टेंट कमांडेंट ने कहा हम यह योग रोज करेंगे और सभी को प्रेरित करेंगे। वास्तव में योग करने से मन को सच्ची शांति मिलती है और शरीर भी स्वस्थ होता है। परमात्मा का ध्यान कराते हुए ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने ओम की ध्वनि कराई एवं मेडिटेशन करने के लाभ बताए।

यदि हम प्रतिदिन एक घंटा परमात्मा का ध्यान करते हैं अर्थात मेडिटेशन के लिए समय निकालते हैं तो हमारे तनाव समाप्त हो जाते हैं और हमारे संबंध भी मधुर बन जाते हैं तथा नकारात्मक विचारों से भी मुक्ति मिलती है। इसी प्रकार योग का कार्यक्रम मालनपुर में स्थित एस आर एफ कंपनी में भी किया गया। वहां पर भी कार्यरत सभी कार्यकर्ताओं ने योग का लाभ लिया। जिसमें ब्रह्मा कुमार महेश भाई ने व्यायाम के लाभ बताते हुए बताया शरीर हमारी मशीन है और इसका हर भाग चलना अति आवश्यक है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना अति आवश्यक है शरीर का जो भाग नहीं चलता वहां पर भी रोग उत्पन्न हो जाता है। इसीलिए व्यायाम करके शरीर को स्वस्थ बनाएं और ओम की ध्वनि करके मन को शांत बनाएं एसआरएफ कंपनी के एचआर मैनेजर संदीप जी ने अपनी शुभकामनाएं दी और कहा हम पूरी कोशिश करेंगे कि प्रतिदिन हम व्यायाम भी करें और परमात्मा का ध्यान भी करें।

योग का कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी आश्रम में भी किया गया संस्था में रह रहे भाई बहनों ने एवं आसपास के लोगों ने इस कार्यक्रम का लाभ लिया। इस प्रकार से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बहुत ही अच्छे से मनाया गया।
