मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यूपी के देवा शरीफ़ की हरदिल अज़ीज़ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्पिरिचुअल शख्सियत, देवा शरीफ यूपी, बुरहानपुर एमपी और कुर्ला मुंबई स्थित दरगाहों के सज्जादा नशीन, बशीरी गुलशन के चश्मे चिराग़, नबीरा ए शैखुल कबीर, पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज सैयद मोहम्मद फारूक़ मियां चिश्ती मिस्बाही किबला इंशा अल्लाह कल 22 जून 2024 को बुरहानपुर पहुंच रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज सैय्यद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही किबला लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस से ट्रेन मार्ग से खंडवा पहुंच कर सड़क मार्ग से बुरहानपुर पहुंचेंगे। वे यहां बुरहानपुर के सिंधी बस्ती स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सूफी संत,हज़रत सैयद ख्वाजा मोहम्मद नज़ीर मियां चिश्ती फखरी निज़ामी उर्फ़ दादा मियां सरकार RA के दो दिवसीय सालाना उर्स में शिरकत करके उर्स की तक़रीबात को अपनी सरपरस्ती, रहनुमाई और क़यादत में हज़ारों शैदाईयों की मौजूदगी में अंजाम देंगे।
बता दें कि भारत के प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत दादा मियां सरकार RA का दो दिवसीय उर्स 25 एवं 26 जून 2024 को बुरहानपुर में क़दीम रिवायत के मुताबिक संपन्न होगा। इस उर्स में बुरहानपुर सहित देश के कोने-कोने के ज़ायरीन आते हैं और फैज़ हासिल करते हैं। यहां का कोर्स संपन्न करने के बाद मुंबई के कुर्ला में आयोजित हज़रत अल्लामा सैय्यद सिराज मियां किबला RA के उर्स में हज़रत किबला फारूक मियां किबला शिरकत फरमाते हैं।
