संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन आज जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल बांटकर व रक्तदान कर मनाया गया। दोपहर 12 युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कांग्रेस नेता जिला चिकित्सालय में एकत्रित हुए और वहां से सीधे वार्डों में पहुंचकर मरीज को फल वितरित किए साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फल वितरण के बाद जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया व उनके साथ पहुंचे युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपना ब्लड ग्रुप चेक कराते हुए जरूरतमंदों को दिए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मनीष मिश्रा, सुनील अवस्थी, बी एन जोशी, शिवप्रकाश दीक्षित, शशीकांत दिक्षित, अनीश खान, कदीर खान, रेहान मोहम्मद, श्रीमती सुप्रिया बुंदेला, अंकित शर्मा, सौरभ पटेरिया, रमन दीक्षित, अक्षय तिवारी, अमित सेन, रियासत खान, अमित शर्मा, पवन मिश्रा, रत्नेश जड़िया, अंकित जड़िया, अजय तिवारी, मंत्री खान, अंका रिछारिया, विक्रम सिंह, आकाश शोभा, अमन पांडे, गोलू परमार, राहुल जड़िया, राजा परमार, शैलेश केशरवानी, सुंदरम रैकवार, नसीम खान, विजय सेन आदि लोग मौजूद रहे।
