रक्तदाता का रक्त आवश्यकता पड़ने पर जब मरीज़ को प्राप्त होता है तो वह रक्त मरीज़ के लिए अमृत तुल्य समान होता है: महेंद्र जैन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रक्तदाता का रक्त आवश्यकता पड़ने पर जब मरीज़ को प्राप्त होता है तो वह रक्त मरीज़ के लिए अमृत तुल्य समान होता है: महेंद्र जैन | New India Times

भारतीय मूल की एकमात्र मानव सेवी अंतराष्ट्रीय संस्था जायंट्स ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री स्व.श्री नाना चुडासमा के जन्मदिवस को रक्तदान दिवस के रूप में 17 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसी परिपेक्ष में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा 17 जून को जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर स्वास्थ्य विभाग के डीहीओ 1 डॉ एलडीएस फुन्कवाल एवं जायंट्स फेडरेशन यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं जायंट्स अध्यक्ष शोभा चौधरी व् जनजाग्रति अध्यक्ष सुनील सलूजा की अध्यक्षता एवं ब्लड बैंक प्रमुख सिस्टर रेखा ओनकर , सहायक कु. प्रीति मरावी एवं डॉ विशाल जाधव व उपस्थित जायंट्स व् जनजाग्रति के सम्मानीय सदस्य डॉ अशोक गुप्ता, महावीर प्रसाद बांदिल , डॉ किरण सिंह, डॉ कल्पना पाटीदार, डॉ अतुल पाटीदार, डॉ रमेश शर्मा धुँआधार , तुषार चौधरी, पियूष मावले, देवेन्द्र शाह, सागर दलाल, नितिन निभोरे, कुणाल वाघ, बालचंद जी की उपस्थिति में रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ।

रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए डॉ LDS फुन्कवाल ने कहा कि जब सामाजिक संस्थाओ के सदस्यगण रक्तदान जैसे शिविरों को आयोजित कर रक्त का दान करते है निश्चित रूप से वह आज के इस युग में किसी को जीवन दान देने का कार्य कर रहे हैं। और हर धर्म यही कहता है सेवा ही जीवन का धर्म और कर्म होना चाहिए। मुझे बड़ी ख़ुशी है की आज रक्तदान शिविर में 9 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ है यह सराहनीय कार्य है।

रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की जब रक्तदाता अपना रक्तदान करता है तो रक्तदाता का रक्त आवश्यकता पड़ने पर जब मरीज को प्राप्त होता है तो वह रक्त मरीज के लिए अमृत तुल्य समान होता है। रक्त बाज़ार में या किसी फेक्ट्री में बनाया नहीं जा सकता। यह तो ईश्वर की वह देन है की रक्त की आवश्यकता पड़ने पर इन्सान ही इन्सान की जिन्दगी को बचाने का कार्य करता है।  कार्यक्रम का संचालन व उपस्थित जनों का आभार सुनील सलूजा ने किया। जायंट्स अध्यक्ष शोभा चौधरी ने रक्तदाताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया। उपरोक्त जानकारी जायंट्स अध्यक्ष शोभा चौधरी ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version