ईश्वरपुर के पास ट्रैक्टर पलटा, तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ईश्वरपुर के पास ट्रैक्टर पलटा, तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल | New India Times

देवरी में ईश्वरपुर के पास ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है, घायलों में दो व्यक्ति ग्राम ईश्वरपुर के और एक व्यक्ति बीना का बताया जा रहा है, घटना बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे जब 108 एम्बुलेंस तक नहीं पहुंची तो गांव के लोग गंभीर रूप से घायलों को अपने निजी साधन से देवरी के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस से सागर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद दुर्गेश चढ़ार, चंदू यादव, नीरज ठाकुर, राजेंद्र यादव, भागवत आदि बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे फंसे तीनों व्यक्तियों को निकाला और निजी साधन से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बीना में बखर करके ट्रैक्टर लेकर भूपत पिता कारण विश्वकर्मा 28 साल ग्राम ईश्वरपुर जा रहा था, तभी मोड पर ट्रैक्टर पलट गया, ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो गए और ट्रैक्टर में बैठे इमरत गौड़ 35 साल निवासी ईश्वरपुर एवं उत्तम सेन 45 साल ग्राम बीना निवासी ट्रैक्टर के नीचे दब गए घटना के तुरंत बाद आसपास से करीब 50 लोग मौके पर पहुंच गए और तीनों लोगों की जान बचाने में मदद की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version