न्यू हिमालय स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

न्यू हिमालय स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह | New India Times

थांदला ग्रीष्मकाल की लंबी छुट्टियों के बाद लगभग सभी निजी व शासकीय विद्यालयों के खुल जाने से बच्चों के चेहरे पर खुशियाँ दिखाई दे रही हैं। नई क्लास में नए दोस्तों से व अपने टीचर से मुलाकात की ललक बच्चों के चहेरे पर स्पष्ट देखी जा सकती है। थांदला में सीबीएसई स्कूल न्यू हिमालया एकेडमिक ने बच्चों के उत्साह को दोगुना करते हुए प्रवेशोत्सव मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक सुहैल और अध्यक्ष बुरहान कल्याणपुरा वाला की मौजूदगी में संस्था प्राचार्या श्रीमती गीता शर्मा ने सभी बच्चों का स्वागत करते हुए हार्दिक अभिनंदन किया।

न्यू हिमालय स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह | New India Times

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष बुरहान ने सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक बनकर कड़े परिश्रम से मंजिल अवश्य मिलने की बात कहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की व उन्हें स्वागत कार्ड प्रदान किए जिसे लेने के बाद बच्चों के चेहरे खिल गए।

न्यू हिमालय स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह | New India Times

निर्देशक सुहैल ने अपने संदेश में छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

न्यू हिमालय स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह | New India Times

प्राचार्या श्रीमती गीता शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को आगामी सत्र के लिए प्रेरित किया और उनके शैक्षणिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

न्यू हिमालय स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह | New India Times

न्यू हिमालय स्कूल में अवकाश के बाद पहले दिन का समारोह बहुत ही उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर एक नए सत्र की शुरुआत की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version