साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भाईंदर पश्चिम नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैदान के समीप नाज़रेथ वाड़ी गांव में स्थित बालवाड़ी स्कूल के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय हस्ती एवं मा. सांसद अच्युत सामंत द्वारा स्थापित ‘आर्ट ऑफ गिविंग’ के बैनर तले एवं वरुण सुथरा के मार्गदर्शन में कर्मठ समाजसेवक एवं टेक्सटाइल इंजीनियर प्रमोद तिवारी, शिक्षिका गीता तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय ने सैकड़ों छात्रों को निःशुल्क नोटबुक, पेन, पेंसिल, रबर शॉपनर आदि विविध शिक्षा से संबंधित सामग्री वितरित की। इस मौके पर विशेष रूप से हेमंत माछी, मिलिंद परब, अंकुश तिवारी, अंकित तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रमोद तिवारी ने इस मौके पर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, “खूब मन लगाकर पढ़ो-लिखो, आगे बढ़ो, देश एवं अपने माँ-बाप का नाम रोशन करो। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में किसी भी तरह शिक्षा एवं चिकित्सा से संबंधित सहयोग हो तो हरसंभव सहयोग करने की बात कही।
