ग्रामीणों ने पेयजल की समस्याओं से परेशान होकर  जिम्मेदारों के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, व्यवस्था के नाम पर आश्वासन, व्यवस्था नहीं सुधरी तो ग्रामीण उठाएंगे बड़ा कदम | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्रामीणों ने पेयजल की समस्याओं से परेशान होकर  जिम्मेदारों के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, व्यवस्था के नाम पर आश्वासन, व्यवस्था नहीं सुधरी तो ग्रामीण उठाएंगे बड़ा कदम | New India Times

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत दातलावादी के वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक अभी तक पेयजल की व्यवस्था नहीं सुधरी है यह एक ऐसा गांव है जहां हर साल गर्मी में पानी की विकराल समस्या होती है ग्रामीण अंचल के वासीयों को मिलो दूर का सफर तय कर पेयजल की आपूर्ति करना पड़ता है। हैंडपंप झिरिया से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं लेकिन वहां भी पानी साफ नहीं है और गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने पंचायत के ज़िम्मेदार सरपंच सचिव नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए वहीं मुख्य सड़क पर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया गया मुर्दाबाद हाय हाय के नारे लगाए गए वोट लेने के बाद यहां पर नेता सरपंच जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं नाली स्ट्रीट लाइट सड़क पानी साफ सफाई जैसी समस्या से आज भी यह गांव कोसों दूर नज़र आ रहा है चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे करके मतदाताओं को साधने वाले अब इनका हाल-चाल तक नहीं जानना चाहते हैं ग्रामीण जन इसकी शिकायत करते हैं तो सिर्फ झूठे आश्वासन मिलतें है हमारी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं शासन प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र वासीयों ने बताया की हर साल गर्मियों के दिनों में पानी की विकराल समस्या बन जाती है पंचायत द्वारा चलाई जाने वाली नल जल योजना भी गर्मी की शुरुआत में ही दम तोड़ देती है लोगों के घरों में पीने का पानी आना बंद हो जाता है वहीं क्षेत्र में निस्तार का पानी चलाया जा रहा है लेकिन कई हिस्सों में वाल खराब होने की वजह से पानी की विकराल समस्या बन रही है।

क्षेत्रवासी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि खराब हुए वाल जुन्नारदेव में बनाए जा सकते थे लेकिन उसे छिंदवाड़ा भेजा गया पंचायत के ज़िम्मेदार सरपंच सचिव एवं नेताओं की मनमानी का खामियाजा हम ग्राम वासियों को भुगतना पड़ रहा है। अब तक टैंकर द्वारा पानी की व्यवस्था नहीं बनाई गई है हम ग्रामवासी पीने के पानी के लिए यहां वहां भटकने को मजबूर हो रहे हैं हमारी और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इनका कहना है

जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित करती हूं टैंकर द्वारा  दातला में पीने का पानी की व्यवस्था की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article