मोबाइल की दुकान में चोरों ने लाखों की मोबाइल पर किया हाथ साफ | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मोबाइल की दुकान में चोरों ने लाखों की मोबाइल पर किया हाथ साफ | New India Times

सागर जिला के देवरी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में बस स्टैंड के पास में मेन रोड पर श्रद्धा मोबाइल शाप से अज्ञात चोरों ने 6 बाई 9 की पिलाई में लगी सीलिंग लाइट निकाल कर ढाई लाख रुपए कीमत के 18 मोबाइल सेट चोरी कर लिए।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240615-WA0009.mp4

श्रद्धा मोबाइल शाप के संचालक धर्मेंद्र साहू ने बताया कि सुबह क़रीब 9:30 बजे मोबाइल की दुकान खोलने के लिए गए और ताला खोला तो उनकी दुकान में रैक में रखे बड़ी संख्या में रेडमी, ओप्पो, सैमसंग व अन्य कंपनियों के 18 मोबाइल सेट गायब दिखाई दिए, जिसकी सूचना पुलिस थाना देवरी में दी। जिस पर पुलिस ने दोपहर में अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 457, 380 का अपराध दर्ज कर लिया है, जिसमें करीब 80,000 रुपए के मोबाइल चोरी दर्शाया गया है। शाम को पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मोबाइल शॉप पर चोरी की जांच करने पहुंची लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।

एस आई अनिल कुजूर का कहना है कि बस स्टैंड के पास स्थित श्रद्धा मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने मोबाइल चुराए हैं जिसकी रिपोर्ट दर्ज की है। मोबाइल की संख्या और कीमत दुकानदार एफआईआर के समय नहीं बता पाया है कि कितनी कीमत के कितने मोबाइल चोरी हुए हैं जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धा मोबाइल शॉप में ढाई लाख रुपए कीमत के 18 मोबाइल चोरी करने में चोर को भी कड़ी मशक्कत करना पड़ी, जिसने चोरी का तरीका देखा हुआ है आश्चर्यचकित रह गया. क्योंकि चोर ने मोबाइल दुकान के छप्पर से चद्दर को काटकर अंदर पिलाई की सीलिंग में पहुंचा और उसमें लगे 6 बाई 9 की सीलिंग लाइट को काटकर नीचे शोकेस पर उतारकर सबसे पहले उसने सीसीटीवी कैमरे को विपरीत दिशा की तरफ मोड़ दिया, अपने चेहरे पर सफेद रंग का स्कार्फ बंधे हुए था।

दुकान में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे को भी मोबाइल चुराने के पहले विपरीत दिशा में बदल दिया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ताकि सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा और हुलिया पहचान में ना आ सके। 6 बाई 9 के छेद से चोरी की वारदात को लेकर पुलिस और आम लोग आश्चर्यचकित रह गए हैं, पटेल वार्ड में हरसिद्धि मंदिर के पास खाली डिब्बे छोड़ गया, मोबाइल चोरी की वारदात करने के बाद सफेद रंग की बोरी में मोबाइल लेकर पटेल वार्ड स्थित हरसिद्धि मंदिर के पास पहुंचा और वहां बोरी और खाली मोबाइल के डिब्बे छोड़कर भाग गया,जैसे सूचना मिलने पर पुलिस ने जप्त कर लिए। वहां से एक पेचकस और काटने की आरी भी पुलिस ने बरामद की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version