मुलायम सिंह यादव की राह पर अखिलेश यादव, छोड़ी विधायकी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इन्दौर (मप्र), NIT:

मुलायम सिंह यादव की राह पर अखिलेश यादव, छोड़ी विधायकी | New India Times

अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बहुमत हासिल करने से रोक दिया। बीजेपी उत्तर प्रदेश में 29 सीटें और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) एक सीट हार गई।

इससे बीजेपी के विजय रथ को समाजवादी पार्टी ने मजबूती से रोक दिया। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की 37 सीटों पर जीत दर्ज की है इसके साथ ही समाजवादी पार्टी संसद में बीजेपी और कांग्रेस के बाद सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए हैं इसके बाद उन्होंने मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।

लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद अखिलेश यादव का कद राष्ट्रीय राजनीति में काफी बढ़ गया है इसे देखते हुए ही उन्होंने यूपी की विधानसभा की जगह देश की संसद में बैठने का फैसला किया है सपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं की राय है कि पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। इसलिए अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है। जनता के कल्याणकारी मुद्दों को लेकर संसद में गरजेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article