रक्तदान कर जायंट्स सहेली ग्रुप द्वारा पद्म भूषण नानाजी का मनाया गया जन्मदिन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रक्तदान कर जायंट्स सहेली ग्रुप द्वारा पद्म भूषण नानाजी का मनाया गया जन्मदिन | New India Times

जायंट्स सहेली ग्रुप बुरहानपुर द्वारा दिनांक 14 जून 2024 शुक्रवार को रक्तदान शिविर जिला शासकीय अस्पताल में लगाया गया। शिविर में संस्था के लगभग 30 सदस्यों ने रक्तदान के माध्यम से रक्तदान-जीवनदान की सार्थकता को सिद्ध किया। संस्था द्वारा सभी रक्त दाताओं को ज्यूस, बिस्किट खिलाकर हौसला अफजाई की गई। संस्था अध्यक्ष अंजू काटरवार ने कहा कि सभी को ब्लड डोनेशन (दान) करना चाहिए। ब्लड दान महादान जीवन दान होता है।

संस्था की उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा सभी को ब्लड डोनेट करते रहना चाहिए। शरीर में ब्लड डोनेट करने पर नए ब्लड का संचार होता है। रक्तदान जीवनदान के संकल्प के साथ हर मेंबर को कम से कम 6 महीने में एक बार ब्लड डोनेट करना चाहिए। शिक्षा विद, प्रिंसिपल एवं समाज सेविका डॉ निकहत अफ़रोज़ ने कहा  वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण महत्वपूर्ण होता है।

वक्त के हर क्षण और रक्त के कण कण को सम्हालना और समय आने पर समर्पित करना जरूरी है। इस शिविर में अध्यक्ष अंजू काटरवार, उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, सचिव माधवी सोनवणे, डॉक्टर निकहत अफ़रोज़, नीना गुप्ता, ज्योति माली, किरण बोदड़े, रेखा ओंकर, रूशाली महाजन, प्रीति मारावी, आशीष ठाकुर, पवन पाटिल, गणेश अमोदे, मनीष मोदी, दर्शन मोरे, देव मोरे, डॉक्टर नीरव मोरे, रूपेश बाली सहित सदस्य गण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article