ज़हरीली शराब पीने से इटवा नगर में दो लोगों की संदिग्ध मौत, पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के लाश परिजनों को सौंपी | New India TimesOplus_131072

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240614-WA0001.mp4

इटवा कस्बा में गुरूवार को दो स्थानों पर दारू पीकर खुले में लेटे दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शाम को लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।

ज़हरीली शराब पीने से इटवा नगर में दो लोगों की संदिग्ध मौत, पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के लाश परिजनों को सौंपी | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार इटवा में बढ़नी रोड स्थित पोखरा के पूरब तरफ ग्राम सिरसिया निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बाबू राम सुबह 11ः00 बजे के लगभग दारू पीकर वहीं लेट गया और फिर दोबारा वह यहां से उठ नहीं सका। शाम को घास में लेटे व्यक्ति को देख लोगों को जिज्ञासा हुई तो उसके पास गए लोगों ने देखा की उसकी सांसें बंद हैं और शरीर हरकत नहीं कर रहा है। लोगों ने उसे पहचान कर उसके घर और पुलिस को सूचना दिया। पोस्ट मार्टम के लिए पुलिस लाश को थाने लाने की तैयारी कर रही थी कि परिजनों की मांग पर पुलिस ने लाश को परिजन को बिना पोस्टमार्टम कराए सौंप दिया। परिजन अन्तिम संस्कार हेतु लाश को ट्राली पर लाद कर अपने घर सिरसिया ले गए। इसी प्रकार मुख्य चौराहा से दक्षिण डुमरियागंज मार्ग पर ग्राम गनवरिया पश्चिमी निवासी 35 वर्षीय देवेंद्र दूबे पुत्र रामचन्द्र दूबे दिन में दारू पीकर वहीं लेट गया और फिर दोबारा यहां से उठ नहीं सका। शाम तक लेटा रहने के कारण लोगों को जिज्ञासा हुई, पास पहुंच कर लोगों ने देखा तो इसकी भी सांसे बंद हो गयी थीं। इसकी सूचना परिजन और पुलिस को दिया गया। परिजन मौके पर पहुंच कर लाश को अन्तिम संस्कार हेतु अपने घर लेकर चले गए। लोगों का मानना है कि शायद दारू पीकर लेटे दोनों व्यक्तियों को धूप लग गयी और वह दोबारा उठ नहीं सके वहीं जहरीली शराब होने से इंकार नहीं किया जा सकता। दोनों लाशों का पोस्टमार्टम ना होने से दोनों की संदिग्ध मौत रहस्य बन कर रह गई है। कुछ लोगों का मानना है कि पुलिस ने इस पूरे मामले पर पर्दा डाल दिया है।
इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की मांग पर लाश को उन्हें सौंप दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version