यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

10 जून से 13 जून 2024 तक मनाए गए राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज RAC धौलपुर में एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा 60 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले अधिकारियों और जवानों की हौसला अफजाई करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा इस नेक कार्य में आगे आने के लिए उनकी सराहना की और आगे भी ऐसे ही रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया इसके साथ ही कल देर शाम पुलिस लाइन धौलपुर में राजस्थान पुलिस दिवस के मौके पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस कर्मियों और उनके बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया। कल शाम को धौलपुर शहर के गुलाब बाग पर पुलिस बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति भी दी गई।
