मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग आज 13/06/2024 गुरुवार को रात्रि 9:00 बजे महाजनापेठ में बड़े बालाजी मंदिर के पीछे कालीका पद्मावती मंदिर के परिसर में होगा।
संस्था के केंद्र प्रमुख संतोष देवताले और सत्संग के आयोजक संजय वाणी में बताया कि आज के सत्संग में व्यक्ति विकास केंद्र के साधक वरिष्ठ सीए भरत बी श्रॉफ, भरत रावल, राजेंद्र पवार, विजय दुंबानी, राजरानी मेहता, अश्वनी मेहता, दीपाली पंडित, दीपक अदमने और नंदिनी पंडित ईश्वरी आराधना और गुरु भक्ति पर आधारित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे।
प्रशिक्षक रविंद्र पंडित और स्नेहा मुंगी द्वारा संस्था की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साधको को गुरु वाणी में ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी।संस्था से जुड़े भास्कर राव चालसे, योगेश श्रॉफ, लक्ष्मण मित्तल गजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र चौकसे ने संस्था सदस्यों और नगर वासियों से सत्संग में उपस्थित का आग्रह किया है।
