मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आज के बदलते मौसम में दूर दराज़ जंगल से पानी की तलाश में शहर के तहसील कार्यालय में पहुंचे जहां बंदरों को प्यासा देखकर तहसीलदार रामलाल पगारे के गार्ड रणजीत सिंह ठाकुर ने बंदरों को अपने हाथ से खाना देकर और पानी पिलाकर मानवता की मिसाल कायम की। उनके इस कार्य को देखते हुए तहसीलदार श्री रामलाल पगारे ने कहा कि यह दुनिया में सबसे बड़ा पुण्य कार्य में हर इंसान का अपना कर्तव्य है कि जानवर हो या इंसान। अगर वो प्यासा है तो पानी पिलाकर उस की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। तहसील कार्यालय में उपस्थित आम लोगों ने उनकी प्रशंसा की और इस संबंध में तहसीलदार के गार्ड ने कहा आम लोगों को आप भी इस पुनीत कार्य को करते रहा करें।
