मदरसा तहफीजुल कुरआन में अर्धवार्षिक परीक्षा के मौके पर प्रोग्राम का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मदरसा तहफीजुल कुरआन में अर्धवार्षिक परीक्षा के मौके पर प्रोग्राम का हुआ आयोजन | New India Timesमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पीजीबीटी काॅलेज रोड स्थिति मदरसा तहफीजुल कुरआन में अर्धवार्षिक परीक्षा के मौके पर एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दारुल उलूम के प्रसिध्द हज़रत मौलाना वस्साफ साहब नदवी एवं हज़रत मौलाना रशीद साहब नदवी उपस्थित हुये। ​मदरसा तहफीजुल कुरआन में अर्धवार्षिक परीक्षा के मौके पर प्रोग्राम का हुआ आयोजन | New India Timesमदरसे के ही छात्र मोहम्मद तल्हा ने तिलावते कलामुल्लाह के ज़रिया प्रोग्राम की शुरुआत की। उसके बाद हज़रत मौलाना वस्साफ ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि अपनी क़ीमती लमहात को दुनियावी खेल कूद में बरबाद नही करना चाहिये। आगे उन्हों ने छात्रों को मुख़ातिब करके कहा कि आप के असातजह एक बाग़ के माली की तरह हैं और छात्र उस बाग़ीचे के हरे भरे पौदे हैं। जैसे एक माली अपने बागीचे पर मेहनत करता है वैसे ही उस्ताज अपने शागिर्द पर करता है, तब जाकर वह किसी के लायेक बनता है। उनके बाद हज़रत मौलाना रशीद नदवी साहब ने भी लोगों को संबोधित किया। उहोंने ने कहा कि मदरसे के ज़िम्मेदारों के मेहनत का ही नतीजा है कि आज भोपाल ही नही बल्कि उसके कुर्ब व जवार के लोग इस से फैज़याब हो कर अपने इल्म से दूसरे इलाके में दीनी खिदमात अंजाम दे रहे हैं। ​
मदरसा तहफीजुल कुरआन में अर्धवार्षिक परीक्षा के मौके पर प्रोग्राम का हुआ आयोजन | New India Timesइस मौके पर निज़ामत का फ़रीज़ा मुफ़्ती मोहम्मद शाहिद रज़ाउलकासमी ने अच्छी तरह से निभाया।  इस प्रोग्राम में मौलाना मोहम्मद ख़ालिद, मोहम्मद मुम्माताज नदवी, हाफिज़ अब्दुल मोमिन, हाफिज़ मोहम्मद फ़रीद वगैरह ने शिरकत की।

By nit

Exit mobile version