पवन नाहर भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मंत्री नियुक्त, नगर में उत्साह, जनता के हित के लिए निःस्वार्थ कार्य करूँगा: नाहर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पवन नाहर भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मंत्री नियुक्त, नगर में उत्साह, जनता के हित के लिए निःस्वार्थ कार्य करूँगा: नाहर | New India Times

देश में जन सामान्य में शासन प्रशासन की नीतियों के विस्तार एवं उनसे जन सामान्य को लाभान्वित करने के उद्देश्यों को लेकर न्याय पक्ष की सार्थक पहल कर राष्ट्रव्यापी संस्था भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीलसिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी व संजीव सिंह ने संगठन के सलाहकार नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन की अनुसंशा पर सामाजिक कार्यकर्ता जीवदया प्रेमी पवन शैतानमल नाहर (थांदला) को मध्य प्रदेश में प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

पवन नाहर भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मंत्री नियुक्त, नगर में उत्साह, जनता के हित के लिए निःस्वार्थ कार्य करूँगा: नाहर | New India Times

संगठन में प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर प्रदेश में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय राष्ट्रीय संयोजक प्रेमकुमार वेद, प्रदेश संगठन मंत्री मोहन दादा, प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष सुधारानी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष संगीताजी, प्रदेश मंत्री संध्या शिवहरे, रमाकांत शर्मा, ज्योति नागर, नेहा शास्त्री, पत्रकार रहीम शेरानी, मनोज सांवरिया उज्जैन, इंदौर जिला सचिव आस्था जैन, उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष गुप्ता, उज्जैन जिला मंत्री पंडित अजय पंड्या आदि प्रदेश व जिला इकाइयों द्वारा आतिशबाजी कर खुशी जाहिर करते हुए नाहर को बधाइयां प्रेषित कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पवन नाहर भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मंत्री नियुक्त, नगर में उत्साह, जनता के हित के लिए निःस्वार्थ कार्य करूँगा: नाहर | New India Times

उनके प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर झाबुआ के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, समकित तलेरा, मनोज उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, राजेश डामर, प्रकाशचन्द्र पड़ियार, अनिल मुथा, संजय लोढ़ा, हरीश राठौड़, अनिल श्रीवास्तव, मनीष कुमठ, कीर्तिश जैन, रहीम शेरानी, मनीष वाघेला, मुकेश चौहान, अनिल शिवदे, मुकेश भट्ट, इमरान खान, धीरज वाघेला, श्रीमंत अरोड़ा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इस अवसर पर नाहर ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित सभी इष्टमित्रों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरा जीवन प्रदेश की जनता के लिए समर्पित है। उन्होंनें कहा कि निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं इसलिए शासन प्रशासन की नीतियों का लाभ हर संघ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी दिलाने का प्रयास करते हुए जनता के हक की आवाज बुलंद करने का कार्य करेंगें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version