रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झकनावदा नगर में पीडब्लूडी के द्वारा होने वाले करोड़ों रूपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का निर्माण कछवा चाल से हो रहा है, जिसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है बारिश का मौसम है कल रात हुई झमाझम बारिश होने से झकनावदा नगर के बस स्टैंड पर लोगों के तल घरों में पानी भर गया है जिसको पानी की मोटर से बहार निकाला गया। नगर में रोड निर्माण का कार्य कछवा चाल से होता रहा तो, आने वाले बारिश के दिनों में लाखों रूपए के नुकसान के साथ साथ बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
नगर में सीसी रोड़ का कार्य धीमी गति से चल रह है, बरसात का मौसम है, कल रात को झमाझम बारिश होने से घर में रोड का सारा पानी आ गया जिससे परेशानी बनी हुई है। व्यापारीयों का कहना है, की यह पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सीसी रोड़ निर्माण किया जा रहा है, उसे जल्द से पूर्ण करें अनाज व्यापारीयों को अधिक बारिश होने से अनाज गोडाउन में पानी भरने का डर सता रहा है लाखों रूपए का नुकसान हो सकता है। रोड निर्माण अति शीघ्र करें।
