अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व प्रशासन, राजस्व कार्यों, राजस्व वादों, आइजीआर.एस, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट, आबकारी अधिकारी सहित सभी एसडीएम और तहसीलदारों के साथ राजस्व वसूली एवं कर करेत्तर की मासिक समीक्षा की, जिसमें सभी को प्रत्येक दशा में शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जाति, निवास, आय, हैसियत आदि प्रमाण पत्रों को समय पर बनाएं, जिससे आम जनमानस को समस्या न हो। उन्होंने सभी को अपनी अपनी कोर्ट में बैठने, समयंतर्गत वादों के निस्तारण तथा पुराने प्रकरण को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। अपनी अपनी तहसीलों में वकीलों से समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराएं, लोगों को न्याय दिलाएं तथा सरकारी कार्यों को ससमय पूर्ण करें। राजस्व वादों के अधिकाधिक निस्तारण तथा धारा 24, 34, 80 तथा 116 के मामलों की समयबद्धता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अधिकारियों को अपने कार्यों में तेजी लाने, भविष्य में लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि उनके नगर क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थ का उपयोग नहीं हो रहा हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान तथा गर्मी के दृष्टिगत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी मांट आदेश कुमार, महावन दीपिका महर, गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, छाता श्वेता, सदर वैभव गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र यादव, अजीत कुमार, आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद्र, समस्त तहसीलदार व नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
