भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर मनाया जश्न, एक दूसरे को खिलाई मिठाई | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर मनाया जश्न, एक दूसरे को खिलाई मिठाई | New India Times

नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पीएम मोदी के शपथ लेने पर कस्बा मैलानी में खुशी का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और एनडीए सरकार के शपथ लेते ही रविवार की शाम कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजेश शर्मा उर्फ राजा भईया के प्रतिष्ठान पर टीवी लगाकर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया और  एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कस्बे में जश्न के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता दो धड़ों में बंटे नजर आए। तीसरे कार्यकाल में जमकर होंगे विकास।

स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि बहुत खुशी का मौका है। देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एक बार फिर मिली है ।जैसे लगातार दो बार देश में विकास के काम हुए है वो लगातार जारी रहेंगे। ये पूरे देश के लिए खुशी के पल है जब प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार शपथ ले रहे है जिसका उत्साह हमारे हर कार्यकर्ता में नजर आ रहा है। आतिशबाजी की जा रही है मिष्ठान वितरण किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र मिश्रा, कमल चौधरी, सुखचैन सिंह, अभिषेक मिश्रा, प्रदीप शर्मा,अरुण कुमार गोयल, शिव जी गुप्ता, हरिओम मिश्रा, वीरपाल यादव,राम हरीश वाजपेई, हरजीत सिंह,सभासद दलीप कुमार सोनी, विनय शुक्ला, प्रदीप शर्मा मुल्लन आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version