आंधी तूफान में गिरे हुए वट वृक्ष को पुनर्जीवित करने का प्रयास | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

आंधी तूफान में गिरे हुए वट वृक्ष को पुनर्जीवित करने का प्रयास | New India Times

शाहजहाँपुर में अनूठी पहल के तहत आंधी तूफान में गिरे हुए वट वृक्ष को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आज न्यू सिटी स्थित जैव विविधता पार्क में क्षतिग्रस्त बरगद पेड़ की जड़ का पुनः रोपण कर पेड़ को नया जीवन प्रदान करने का प्रयास किया गया। साथ ही मेरा आंगन मेरी हरियाली  अभियान के अंतर्गत नगर आयुक्त डाक्टर विपिन मिश्रा, नगर निगम, शाहजहांपुर व उप नगर आयुक्त द्वारा न्यू सिटी ककरा पार्क में बरगद के नए पौधे का रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया गया तथा पौधे की सुरक्षा के लिए नियमित पानी देने व ट्री गार्ड को लगाए जाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर आईटी एक्सपर्ट सैफ सिद्दीकी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित, उद्यान लिपिक अमर दीप व अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article