भोपाल मंडल के ट्रेन मैनेजर प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर "स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ एम.पी."का खिताब किया अपने नाम | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल मंडल के ट्रेन मैनेजर प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर "स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ एम.पी."का खिताब किया अपने नाम | New India Times

भोपाल मंडल के ट्रेन मैनेजर श्री जितेंद्र आसनानी ने एक बार फिर रेलवे का नाम रोशन किया है। उन्होंने इटारसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 93 किलोग्राम भार वर्ग (मास्टर-1) में कुल 535 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और ‘स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ एम.पी.’ का खिताब हासिल किया।

भोपाल मंडल के ट्रेन मैनेजर प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर "स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ एम.पी."का खिताब किया अपने नाम | New India Times

यह प्रतियोगिता 7 और 8 जून को मध्य प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। श्री जितेंद्र आसनानी ने न केवल अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से रेलवे का गौरव बढ़ाया, बल्कि उनकी पत्नी श्रीमती रेनू आसनानी ने भी 84+ भार वर्ग (मास्टर-1) में 325 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि दोनों खिलाड़ी पिछले तीन वर्षों से अपने-अपने वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

भोपाल मंडल के ट्रेन मैनेजर प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर "स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ एम.पी."का खिताब किया अपने नाम | New India Times

इस मौके पर पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय और मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने श्री जितेंद्र आसनानी को बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “श्री जितेंद्र आसनानी ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की है, बल्कि पश्चिम मध्य रेलवे को भी गर्व महसूस कराया है। उनकी इस उपलब्धि से रेलवे के अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी।”

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240608-WA0093.mp4
New India Times

इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी माह में इंदौर में होने वाली राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में श्री जितेंद्र आसनानी इटारसी में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version