मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव कन्हान बचाओ मंच द्वारा लगातार क्षेत्र की उजड़ती खदानों को लेकर हर संभव प्रयास किया लेकिन यहां पर ध्यान नहीं देने की भी बात की जा रही थी लोकसभा चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी द्वारा भाजपा के संकल्प पत्र में कन्हान के अस्तित्व का मुद्दा संकल्प पत्र में दिया जिससे कोई लांचल क्षेत्र से चुनाव में जीत मिली।

कन्हान के मुद्दे की मांग पूरी होने को लेकर मामला फिर उठने लगा है कि अब बीजेपी के सांसद जीतने के बाद इस कोयलांचल के सपने को उड़ान मिलेगी साथ ही भाजपा के सांसद जीतने के बाद नए उद्योग धंधे और उजड़ते क्षेत्र को बचाने के लिए प्रयास करने की बात चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी द्वारा कही गई थी।
मामले को लेकर कन्हान बचाओ मंच के संयोजक मनीष बंटी साहू से बात की गई तो उन्होंने कहा निर्वाचित सांसद मुद्दा अब जल्द पूरा करेंगे और जनता ने इस बार मुद्दे को लेकर वोट किया सभी जनता का उन्होंने आभार व्यक्त किया। अब देखना होगा कि इस मांग को कब तक पूरा किया जाता है।
