नगर अमानगंज का फील्ड ग्राउंड बना कचरा पखाना फेंकने का स्थल | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

नगर अमानगंज का फील्ड ग्राउंड बना कचरा पखाना फेंकने का स्थल | New India Times

नगर अमानगंज फील्ड ग्राउंड अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है और यह दुखद आंसू आज के नहीं बल्कि काफी पुराने हैं हम आपको पुरानी याद दिलाते हैं भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के माननीय अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा जी की आम सभा इसी  फील्ड ग्राउंड पर तय हुई थी और इसी आम सभा में जब प्रदेश अध्यक्ष लोगों का अभिवादन कर रहे थे तभी कुछ युवाओं द्वारा इस फील्ड ग्राउंड पर कचरा गन्दगी न फेंकें जाने के लिये एक पत्र माननीय अध्यक्ष को सौंपा जिस पर माननीय अध्यक्ष द्वारा तत्काल समय पर नगर परिषद अध्यक्ष अमानगंज एवं सीएमओ को  निर्देशित किया की इन बच्चों के लिए यह एक खेल का मैदान है और यहां से इनमें काफी प्रतिभाएं और ऊर्जा प्रदान होती है इसीलिए तत्काल प्रभाव से इस स्टेडियम में पड़े कचरे को दूर किया जाए और आसपास गंदगी का अंबर ना रहे लेकिन समय बीतता चला गया और आज तक पूर्ण रूप से नगर परिषद द्वारा साफ सफाई का अमल इस फील्ड ग्राउंड पर या कहे धरातल पर नहीं उतर पाया बल्कि खुद नगर पालिका फील्ड ग्राउंड के समीप लैट्रिंग टैंक या नगर के अन्य बेस्ट कचरा को फील्ड ग्राउंड पर डाल रही है जिससे लगातार फील्ड ग्राउंड प्रदूषण से ग्रसित होता जा रहा है।

नगर अमानगंज का फील्ड ग्राउंड बना कचरा पखाना फेंकने का स्थल | New India Times

शौचालय अवशेषित होने वाले कचरे मल मूत्र को भी ए फील्ड ग्राउंड के समीप उड़ेला जा रहा है जबकि  कटकहा रोड पर कचरे को फेंकने के लिए निर्धारित स्थान किया गया है वही दूसरा स्थान ग्राम सप्तिया के पास कचरे को फेंकने के लिए कचरा टिंचर ग्राउंड स्थान निर्धारित किया है  वही फील्ड ग्राउंड पर मौके पर लैट्रिंग टैंक द्वारा पानी फेंका जा रहा था उसी समय एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट द्वारा उक्त टैंकर चालकों से पूछा गया कि आखिर आप लोग यहां कचरा क्यों फेंक रहे हैं तो कर्मचारियों ने ज्यादा बोलना उचित नहीं समझा इसके बाद की उनकी खामोशी बता रही थी कि साहब अमानगंज नगर परिषद का सिस्टम लाचार और रिश्वतखोर के साथ मनमर्जी पर भी चलता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article