हर घर योजना के तहत पाइपलाइन डाल रहे ठेकेदार ने कंपनी के जेई को मारी गोली | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हर घर योजना के तहत पाइपलाइन डाल रहे ठेकेदार ने कंपनी के जेई को मारी गोली | New India Times

हर घर योजना के तहत पाइपलाइन डाल रहे ठेकेदार ने कंपनी के जेई को मारी गोली। घायल जेई प्रदीप कुमार वर्मा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती। ऑपरेशन के बाद स्थिति सामान्य शाहजहांपुर के थाना मदनपुर क्षेत्र के फाजिलपुर गांव की घटना। सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव कुमार, सीओ सदर अमित चौरसिया मेडिकल कालेज पहुंचे।

संजय कुमार एचपी सिटी ने बताया कि थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव फाजिलपुर में पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही एनसीसी कंपनी के जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत दीपक कुमार वर्मा से  ठेकेदार अजय कुमार सिंह से बिल के पैसे को लेकर विवाद हुआ ठेकेदार ने अवैध शस्त्र से गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जेई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका ऑपरेशन किया गया स्थिति सामान्य है, सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया है जल्दी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article