एमपी नगर व हबीबगंज क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन व रेलवे ने कसी कमर | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​एमपी नगर व हबीबगंज क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन व रेलवे ने कसी कमर | New India Timesभोपाल सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिला प्रशासन और रेलवे विभाग ने रेलवे ट्रेक के आस-पास हबीबगंज और एमपी नगर क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटानेकके लिए कमर कस ली है, जल्द ही इन क्षेत्रों से अतिक्रम हटाने की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद राज्य मानव अधिकार आयोग ने भी रेलवे ट्रेक के आस-पास हुए अतिक्रमण पर संज्ञान लिया है। आयोग ने सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ट्रेक के किनारे लाइट और गश्त बढ़ाने के सुझाव दिए हैं। साथ ही हबीबगंज और एमपी नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए हैं। ​एमपी नगर व हबीबगंज क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन व रेलवे ने कसी कमर | New India Timesमंडल रेल प्रबंधक शोभन चौधुरी ने मीडिया को बताया कि रेलवे ट्रेक से अतिक्रमण हटाने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक लिखित रूप से कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए पूरा सहयोग करने की बात कही है। जल्द ही एमपी नगर और हबीबगंज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version