लोकसभा चुनाव के बाद मप्र युवा कांग्रेस ने विधानसभा कमेटियों को किया भंग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

लोकसभा चुनाव के बाद मप्र युवा कांग्रेस ने विधानसभा कमेटियों को किया भंग | New India Times

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद युवा कांग्रेस संगठन कई बड़े बदलाव की तैयारी में है, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मध्यप्रदेश) शेषनारायण ओझा  की स्वीकृति व मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त जिला इकाईयों के अन्तर्गत के विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनकी विधानसभा इकाईयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया हैं, वहीं आगे कहा कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सभी विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा अभी तक  जो संगठनात्मक सहयोग दिया उसके लिए सभी पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करती है।

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 10 जून को कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी गई हैं जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version