चुनाव खत्म, वापस क्षेत्र में उतरे मंत्री विजयवर्गीय, कान्ह नदी के शुद्धिकरण के दिए निर्देश | New India Times

गुलशन परूथी, इंदौर  (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240605-WA0054.mp4
New India Times

लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो गए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की रणनीति से भाजपा ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस को पटखनी दे दी।

इसी के साथ अब मंत्री विजयवर्गीय मिशन मोड में लौट आए हैं। नतीजों के अगले ही दिन बुधवार को उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। वे सुबह इंदौर निकले। कान्ह नदी का निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की और नदी के शुद्धिकरण के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा, बारिश से पहले कान्ह नदी शुद्धिकरण तथा संरक्षण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version