कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा की श्रीमती संध्या राय को संसद सदस्य निर्वाचित होने का दिया प्रमाण पत्र | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा की श्रीमती संध्या राय को संसद सदस्य निर्वाचित होने का दिया प्रमाण पत्र | New India Times

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02-भिण्ड की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शासकीय आईटीआई परिसर भिण्ड में भिण्ड-दतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती संध्या राय को निर्वाचित घोषित किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने श्री मती राय को भिण्ड लोकसभा के चुनाव में संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया तथा विजयी होने पर बधाई दी। विजय प्रत्याशी भाजपा की श्रीमती संध्या राय को 5 लाख 37 हजार 65 मत प्राप्त हुए हैं।

निकटम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी श्री फूल सिंह बरैया को 4,72,225 मत, बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी श्री देवाशीष जरारिया को 20465 मत, निर्दलीय प्रत्याशी श्री उमेश गर्ग को 5072 मत, निर्दलीय प्रत्याशी श्री राकेश को 2369 मत, निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती रेखा शाक्य को 2667 मत, निर्दलीय प्रत्याशी श्री हरिमोहन को 2610 मत, नोटा को 6534 मत प्राप्त हुए। आम जन आपसे पिछले कार्यकाल में न किए हुए कार्यों को पूरा करने और क्षैत्र की जनता की समस्या को जल्द निराकरण करने की उम्मीद रखती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version