बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण | New India Times

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने विश्व पर्यावरण दिवस पर स्ट्रीट स्कूल पन्ना पोखर इंडस्ट्रियल एरिया मथुरा पर पहुंचकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वातावरण में होने वाले प्रदूषण के साथ तापमान को कम करने के उद्देश्य से आज छायादार व फलदार, जामुन, गुलमोहर नीम, अंजीर, पीपल के 21 पौधे से लगाकर महावृक्षारोपण लगाकर शुभारंभ किया अभियान। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया वृक्षारोपण हम लोग हर साल करते हैं इस साल भी हम हमारी समिति के द्वारा 1500 पौधे लगाए जाएंगे।

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण | New India Times

महिला प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पार्षद श्वेता शर्मा ने कह है आज महिलाओं ने वृक्षारोपण करके समाज को संदेश देने की कोशिश की है आने वाली पीढ़ियों को हम क्या देके जाएंगे क्योंकि इस समय वातावरण में प्रदूषण के साथ तापमान 48 से लेकर 50 तक पहुंच रहा है इसलिए हम सभी लोगों को अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जिससे आने वाले समय में कोरोना जैसी महामारी दोबारा नहीं आए इसके लिए सभी लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा व ममता शर्मा ने कहा हम लोगों का लक्ष्य अधिक से अधिक पेड़ लगाने का है जो इस मानसून में हम 1500 अपना आंकड़ा पूरा करेंगे।

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण | New India Times

शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनुपमा पाठक व युवा महिला जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा अपने माध्यम से स्कूल कॉलेज के बच्चों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध करवाएंगे साथ ही अधिक से अधिक समाज को जागरुक करते हुए वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करेंगे। वृक्षारोपण के समापन पर सामाजिक कार्यकर्ता सतीश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

वृक्षारोपण में वंदना शर्मा,वंदना सक्सेना, शिवानी चौधरी, अनीता चावला, दिव्या साहनी, अनुराधा भारद्वाज, भुवनेश, रविंद्र, शिवानी रावत, पलक, पुल्क रावत, चौधरी, तेजस्व शर्मा, गर्वित चौधरी, आकाश पाठक आदि रहे मुख्य रूप से शामिल।                                                                               

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version