मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा बताया गया कि देर रात लगभग 2:30 बजे करीब सभी सो रहे थे उसे समय बच्ची को जहरीले सांप ने कांटा बच्ची रोने लगी तो परिजनों द्वारा जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां बच्ची को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित का सुनते ही मां बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची।
मृतक बच्चे को पोस्टमार्टम केंद्र लेकर पहुंचे जहां मृतक बच्ची को मां सीने से लगाकर बिलखती रही मंजर देख उपस्थित लोगों की भी आंखें भर आई। मृतिका प्रियांशी पिता ओमकार यदुवंशी अमृत डेढ़ साल निवासी भतोड़ीयाकला नरेंदरई ढ़ाना की बताई जा रही है। पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर संबंधित थाने को सौंपने की बात कही है मर्ग कायम जुन्नारदेव थाने से प्रधान आरक्षक संदीप चौरसिया द्वारा किया गया। कोबरा सांप के काटने से मासूम की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। बच्ची का पोस्टमार्टम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविंद्र बाथम के मार्गदर्शन में डॉक्टर सोनम द्वारा किया गया।
