जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर अध्यक्ष रिंकू टांक ने कांग्रेस को समर्थन के लिए बुरहानपुर की जनता का व्यक्त किया आभार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर अध्यक्ष रिंकू टांक ने कांग्रेस को समर्थन के लिए बुरहानपुर की जनता का व्यक्त किया आभार | New India Times

खंडवा लोकसभा के चुनाव परिणाम से स्पष्ट है की बुरहानपुर के मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। बुरहानपुर का मतदाता पारंपरिक रूप से कांग्रेस की विचारधारा के साथ सदैव खड़ा रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में, जो संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा के मुद्दे पर लड़ा गया और चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों पर चुनाव लड़ा, उस पर बुरहानपुर के मतदाताओं ने अपनी मोहर लगाई है। जनता के इस समर्थन के लिए बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी आभार व्यक्त करती है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने बुरहानपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुरहानपुर की जनता पारंपरिक रूप से कांग्रेस का समर्थन करते रही है और देश के इस महत्वपूर्ण आम चुनाव में भी बुरहानपुर की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। इस समर्थन और भरोसे के लिए हम जनता का आभार व्यक्त करते हैं। और बुरहानपुर की जनता को यह भरोसा दिलाते हैं कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए हमेशा संघर्ष करते रही है आने वाले समय में भी कांग्रेस पार्टी जनता के साथ हमेशा खड़े रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version