छिंदवाड़ा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुमत की सरकार बनने पर जमकर मनाया जश्न | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुमत की सरकार बनने पर जमकर मनाया जश्न | New India Times

देश में नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनने व छिंदवाड़ा जिले में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की ऐतिहासिक जीत और मध्य-प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर भाजपा नगर मंडल एवं साहू समाज द्वारा जीत का जमकर जश्न मनाया गया। नगर भाजपा मंडल द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ढोल बाजे के साथ भव्य आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा किया गया।

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के सभी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय श्यामा प्रसाद चौक पर एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी एक दूसरे को बधाई दी एवं सभी का भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे ने मिठाई खिलाकर जनता का व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर न.पा. उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, दर्शन मिगलानी, तरुण उपाध्याय, पार्षद-प्रमिला पाल, संजय जैन, प्रमोद वंदेवार, नीता कुरोलिया, अमित यादव, राजेंद्र सूर्यवंशी, सपना पाल, उर्मिला दीदी, जनपद सदस्य मनोहर मन्नू चौकसे, बूटा चटर्जी, शरद कुरालिया सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version