फैज़ान खान, नई दिल्ली, NIT:

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में बीजेपी का 400 पार का नारा बुरी तरह से विफल हो गया। सरकार बनाने के लिए एनडीए घटक दलों के साथ अब भारतीय जनता पार्टी को बड़े जोड़-तोड़ लगाने पड़ेंगे। इस बीच भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने प्रेस बयान जारी करके कहा है कि जनता ने बीजेपी के घमंड को तोड़ने का काम किया है।
सीबीआई, ईडी और पुलिस के दम पर तानाशाही कर रही बीजेपी सरकार को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। तंवर ने कहा कि बेशक बीजेपी सरकार बना ले लेकिन पहले जैसी तानाशाही नहीं कर पाएगी। भीमसेना चीफ सतपाल तंवर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी डूबता हुआ जहाज़ है।
बीजेपी कोरोना वायरस से भी अधिक खतरनाक पार्टी है। आरएसएस की उपज भारतीय जनता पार्टी का एंटी डोज हमने निकाल लिया है। बहुत जल्द बीजेपी का पूर्ण सफाया कर देंगे। माना जा रहा है कि भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने वाले हैं और आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर ताल ठोकेंगे।
