सेकंड एशियन पैरा केनोइंग चैम्पियनशिप के लिए भिंड जिला के तीन दिव्यांग खिलाडियों का हुआ चयन | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​सेकंड एशियन पैरा केनोइंग चैम्पियनशिप के लिए भिंड जिला के तीन दिव्यांग खिलाडियों का हुआ चयन | New India Timesभिंड के तीन दिव्यांग खिलाडियों का चयन आगामी दिनों में थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित होने वाली सेकंड एशियन पैरा केनोइंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। तीनों दिव्यांग अवधेश, पूजा और राजवीर के इस चयन से न केवल वे स्वयं बल्कि पूरा भिंड का जनमानस अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसी दिशा में भिंड से इन तीनों खिलाड़ियों की रवानगी एक समारोह के साथ की गई।​सेकंड एशियन पैरा केनोइंग चैम्पियनशिप के लिए भिंड जिला के तीन दिव्यांग खिलाडियों का हुआ चयन | New India Timesसमारोह में स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर इलैया राजा टी और एसपी प्रशान्त खरे सहित कई गणमान्य जनों ने तीनों खिलाड़ियों को थाईलैंड में स्वर्णिम सफलता अर्जित करने की शुभकामनाएं दीं। ​सेकंड एशियन पैरा केनोइंग चैम्पियनशिप के लिए भिंड जिला के तीन दिव्यांग खिलाडियों का हुआ चयन | New India Timesभिंड में करीब 6 महीने पहले राष्ट्रीय कैनोइंग कयाकिंग नॉकायन प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया था, इसी के परिणाम स्वरूप यहां के कई युवाओं ने इस जलीय खेल को चुना और परिणाम यह रहा कि यहां के तीन दिव्यांग केनो धावकों का चयन थाईलैंड जाने के लिये कर लिया गया है। अब आगामी दिनों में विदेश में ये जलीय धावक अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाएंगे और अपने शहर प्रदेश औऱ देश का नाम रौशन करेंगे।

By nit

Exit mobile version