श्रॉफ दम्पत्ति के चार धाम तीर्थ यात्रा से सकुशल वापसी पर परिजनों व मित्रों में भारी उत्साह | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

श्रॉफ दम्पत्ति के चार धाम तीर्थ यात्रा से सकुशल वापसी पर परिजनों व मित्रों में भारी उत्साह | New India Times

शहर के संजय नगर वार्ड के निवासी समाज सेवी एवं आर बी एंड संस ज्वेलर्स के मालिक संतोष श्रॉफ सपत्निक कविता श्रॉफ एवं गोविन्द दास श्रॉफ प्रतिष्ठान के उपेन्द्र श्रॉफ और पत्नी मंजू श्रॉफ मंगलवार 28 मई 2024 की रात्रि सकुशल बुरहानपुर पहुंचे। उनकी  यात्रा 15 मई को प्रारम्भ हुई थी, जिस में गंगोत्री, जमुनोत्री,बद्रीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन सम्मिलित थे। यात्रा अपने निर्धारित समय से प्रारम्भ हुई और निर्धारित समय पर समाप्त होने के पूर्व एक उन्हें प्राकृतिक विपदा का सामना भी करना पड़ा। पर्वतीय क्षेत्र में होने वाली बरसात से एक दिन तीर्थ यात्री गौरीगंज में रुके रहे और दुसरे दिन यात्रा पुनः प्रारम्भ हुई। पूर्व में इस यात्रा में दो लाख से अधिक यात्री सम्मिलित होते रहे हैं। इस बार भी अधिक पैमाने पर यात्री पहुंचे। सराफा एसोसिएशन एवं लायंस क्लब से जुड़े श्री संतोष श्रॉफ के यात्रा से लौटने पर मित्रों परिजनों एवं परिवार के लोगों में विशेष उत्साह, उल्लास, आनंद दिखाई दिया। इसके पूर्व श्री संतोष श्रॉफ एवं उनकी धर्म पत्नी कविता श्रॉफ कैलाश मानसरोवर की भी यात्रा कर चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version