अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 281 वीं रेंक प्राप्त कर वृन्दावन नगर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान कराने वाली प्रिय बिटिया कु. सुरम्या शर्मा को वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गुप्त राेग चिकित्सक डॉक्टर शेख, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ विनोद बनर्जे ने किया एवं प्रेम महाविद्यालय इण्टर कॉलेज वृन्दावन के प्रधानाचार्य डॉ देव प्रकाश ने उत्तरीय पहनाकर स्वागत कर अभिनन्दन किया। उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी ने भी कु. सुरम्या शर्मा को बधाई दी है।
विदित है कि यशस्वी कु. सुरम्या शर्मा के परम श्रद्धेय दादाजी स्व. श्री मगन लाल शर्मा वृन्दावन नगर पालिका परिषद के लगातार 15 वर्ष तक चेयरमैन रहे थे। परम श्रद्धेय स्व. श्री मगन लाल शर्मा अपने जीवन काल में जनसंघ / भाजपा से मथुरा विधान सभा एवं मथुरा लोकसभा से चुनाव लड़े थे। संघ लोक सेवा आयोग की सर्विस में चयनित कु. सुरम्या शर्मा के पूजनीय पिताजी पंडित उदयन शर्मा एवं पूज्यनिया माताजी श्रीमती नीरजा शर्मा जी वर्तमान में भाजपा के संगठन में वरिष्ठ पदों पर अपने कर्तव्य एवं उत्तर दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। कु. सुरम्या शर्मा जी की बुआ जी प्रमुख शिक्षाविद डॉ अर्चना शर्मा ने अनेकों विषयों पर पुस्तकें लिखी है इसके साथ ही कु. सुरम्या शर्मा की अन्य 07 बुआ भी सामाजिक क्षेत्र में प्रमुख कार्य कर रही हैं।
