वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मेरे पहले मासिक धर्म की कहानी थीम पर महावारी स्वच्छता दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय से एक रैली निकाली गई। जिसे हरी झंडी दिखाकर सीएमएस ज्योति मेहरोत्रा ने रवाना किया। यह रैली सीएमओ कार्यालय पहुंची जहां सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने भी रैली को संबोधित किया।

जिला महिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉ ज्योति मेहरोत्रा ने महावारी के दौरान होने वाली समस्याओं और उसे दौरान रखी जाने वाली सावधानियां को लेकर उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया। इसी के साथ डॉ सुषमा व डॉ अंजलि ने भी उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान खान-पान और साफ सफाई को लेकर बताया। अर्श काउंसलर दीपमाला द्वारा माई फर्स्ट पीरियड स्टोरी थीम पर वहां उपस्थित किशोरियों से उनका पहला अनुभव साझा किया गया। जिससे उनका मनोबल बढ़ सके। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि इससे बिल्कुल घबराने की आवश्यकता नहीं है।

यह एक प्राकृतिक घटनाक्रम है जो बेहद जरूरी है। बताई जा रही जानकारी का पालन कर इससे होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान एक जन जागरूकता रैली निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सीएमओ कार्यालय पहुंची। जहां पर सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा रैली को संबोधित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अमित सिंह डीपीएम अनिल यादव, जनपदीय समन्वयक सचिन गुप्ता उपस्थित रहे। यह रैली वापस जिला महिला चिकित्सालय में आकर संपन्न हुई। इस दौरान काउंसलर सोनम, रोगी सहायता केंद्र मैनेजर सुष्मिता वर्मा, परिवार कल्याण परामर्शदाता शिखा, काउंसलर प्रियंका तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
