मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। मतगणना की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। मतगणना सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन मंडी रोजा में 4 जून को प्रातः 8ः00 बजे से प्रारंभ होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विधानसभावार कक्षों को देखा तथा शेष कार्यों को जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने मतगणना कक्षों में साफ-सफाई के लिए भी निर्देशित किया। डीईओ ने सीसीसीटीवी कन्ट्रोल रूम सहित ईवीएम तथा वीवीपैट से सम्बन्धित सुरक्षा बिन्दुओं को चेक किया। सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाये गये। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
