भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट में इंदौर की आस्था सचिव नियुक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट में इंदौर की आस्था सचिव नियुक्त | New India Times

भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन की अनुशंसा व संस्थापक- मालती सुनीलसिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष- मा. सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, संगठन मंत्री श्रीमती शिखा गुप्ता, प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य मनीष गुप्ता, श्रीमती संतोष मनोज सांवरिया नागदा द्वारा इंदौर की बहुआयामी प्रतिभा सम्पन्न समाजसेवी युवा आस्था अनिल जैन को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले में इन्दौर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

आस्था विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर व आस्था फाउंडेशन के माध्यम से इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में मानव सेवा का पर्याय है। शहर में संचालित आस्था रोटी बैंक की सराहना स्वयं मुख्यमंत्री व महापौर कर चुके है वही हर त्यौहारों पर निराश्रित वृद्धाश्रम एवं गरीब परिवारों में ड्रायफ़ूड मिठाई व भोजन की व्यवस्था करना तथा नवरात्रि में कन्या भोज के साथ उन्हें उपहार देने आपकी निःस्वार्थ मानव सेवा के उदाहरण है। ऐसे में संगठन आपको जिला सचिव के विशेषाधिकार प्रदान करते हुए आपसे मानव अधिकारों की रक्षा के साथ समाज में व्याप्त बुराई, भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूण हत्या, जल संरक्षण, ग्लोबल वार्निग आदि जन कल्याणकारी योजना से अनभिज्ञ जनता को उनके अधिकार व कर्तव्य बोध कराते हुए उन्हें न्याय दिलाने जैसे कार्यों की अपेक्षा रखता है।  आस्था अनिल जैन को जिला सचिव बनाये जाने पर परिजनो एवं गणमान्य नागरिको द्वारा बधाई दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version