जिला चिकित्सालय कटनी में शीघ्र ही एनआईसी द्वारा डेव्हलप ई-हॉस्पिटल सॉफ्टवेयर का होगा इम्प्लीमेन्ट | New India Times

अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र ), NIT; ​जिला चिकित्सालय कटनी में शीघ्र ही एनआईसी द्वारा डेव्हलप ई-हॉस्पिटल सॉफ्टवेयर का होगा इम्प्लीमेन्ट | New India Timesजिला चिकित्सालय कटनी में शीघ्र ही एनआईसी द्वारा डेव्हलप ई-हॉस्पिटल सॉफ्टवेयर का इम्प्लीमेन्ट किया जायेगा। 

 उक्त जानकारी जिला चिकित्सालय की समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन ने दी। जिस पर कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने डीआईओ प्रफुल्ल श्रीवास्तव को प्राथमिकता पर यह कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में श्री गढ़पाले ने 12 नवंबर को मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिये सीएमएचओ और सिविल सर्जन को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि इस दौरान मेडिकल बोर्ड भी स्वास्थ्य शिविर में बैठायें। ताकि दूर दराज से आने वाले लोगों को उसका लाभ मिल सके।

बैठक में जिला चिकित्सालय में चल रही गतिविधियों की जानकारी भी सिविल सर्जन ने दी। उन्होने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा जिला चिकित्सालय का रंग रोंगन प्रारंभ कर दिया गया है। अस्पताल द्वारा पलंग एवं लॉकर की पेंटिंग का कार्य हो रहा है। 60 गद्दों की रेग्जीन चेन्ज की जा चुकी है। अन्य कार्य किये जा रहे हैं।
 इस दौरान सीएमएचओ ने भी जिला चिकित्सालय की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस पर श्री गढ़पाले ने व्यवस्थायें दुरुस्त रखने के निर्देश उपस्थित डॉक्टर्स को दिये। उन्होने कहा कि चिकित्सक जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और मरीजों का उपचार करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version