1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन आपराधिक कानून के संबंध में बुरहानपुर पुलिस के 305 विवेचना अधिकारियों को दिया जा रहा आन लाईन प्रशिक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन आपराधिक कानून के संबंध में बुरहानपुर पुलिस के 305 विवेचना अधिकारियों को दिया जा रहा आन लाईन प्रशिक्षण | New India Times

संपूर्ण भारत में 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नवीन अपराधिक कानूनों के लिए पुलिस विभाग के सभी विवेचकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक जिला बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस के सभी स्तर के विवेचकों को पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में पीटीसी इंदौर द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम तीन दिवसीय बैच(20-22/05/24) में जिले के 56 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

द्वितीय बैच प्रशिक्षण (23.05.2024 से 25.05.2024) में 52 पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षिण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के बारे में विस्तृत ज्ञान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रधान आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे है। यह प्रशिक्षण दिनांक 20.05.24 से शुरू हुआ है जो दिनांक 08.06.24 तक संचालित होगा। जिले के सभी 305 विवेचकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version