गुरूकृपा एकेडमी के द्वारा प्याऊ का न्यायाधीश ने किया उद्घाटन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

गुरूकृपा एकेडमी के द्वारा प्याऊ का न्यायाधीश ने किया उद्घाटन | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल  विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय के तत्वावधान में आज मंगलवार को विधिज्ञ  संघ परिसर में गुरूकृपा एकेडमी कहलगाँव के सौजन्य से जल सेवा हेतु प्याऊ का उद्घाटन अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा और मुंसिफ सह सचिव शिल्पा प्रशांत मिश्रा के द्वारा किया गया।

मौके पर अवर न्यायाधीश श्री शर्मा ने बताया गया कि पूर्व में न्यायालय परिसर में प्राधिकार के द्वारा जल  सेवा  प्रारंभ  किया गया था।  तथापि विधिज्ञ संघ परिसर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिसे गुरुकृपा एकेडमी के  सौजन्य से जल सेवा के प्रारम्भ हो जाने से इस भीषण गर्मी में विधिज्ञ संघ परिसर में आने वाले  सभी अधिवक्ताओं और अन्य व्यक्तियों को  राहत मिलेगी।

मुंसिफ सह सचिव  श्रीमती  शिल्पा  प्रशांत  मिश्रा ने कहा कि, जल ही जीवन है। जल के बिना सब   अधूरा है। इस अवसर पर गुरु कृपा एकेडमी  के प्रबंध निदेशक पवन कुमार खेतान के अलावा प्राधिकार के मनीष पांडे, संतोष पांडे, अरविन्द कुमार, चंदन नाथ चौधरी, नाजिर स्थानीय बार के अध्यक्ष देवेन्द्र पांडे, महासचिव कृष्णदेव सिंह, प्रेम शंकर  सिंह, शंकर  शाह, गोरखनाथ सिंह  अधिवक्ता चन्द्रभूषण सिंह,  छोटेलाल उपाध्याय, के  साथ साथ बड़ी संख्या में  अधिवक्ताओं  ने  अनुमंडल  विधिक सेवा समिति के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों  की  प्रशंसा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version