वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से ग्राम खड़कोद में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से ग्राम खड़कोद में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर | New India Times

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं विधिक सलाह एवं सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर एवं जिला चिकित्सालय बुरहानपुर ( मनकक्ष विभाग) के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विगत 18 मई को ग्राम खडकोद स्थित रोटी बैंक वृद्धाआश्रम  में किया गया। जिस में मुख्य वक्ता के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर में कार्यरत श्री गुरुवेंद्र कुमार उरमाडे न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संबोधित करते हुए कहा कि: बुजुर्गों की समस्याओं को भावनात्मक रूप से समझने की जरूरत है एवं बुजुर्गों की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को समझते हुए उनके स्वस्थ रहते हुए एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। उन के द्वारा किसी भी प्रकार की न्यायिक सहायता के लिए भी आश्वस्त किया गया।

मनकक्ष प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र  झडानिया द्वारा वृद्धावस्था में शारीरिक स्वास्थ् के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है, इसलिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाते हुए स्वस्थ एवं आनंदपूर्वक जीवन जी सकते हैं। इस हेतु मानसिक स्वास्थ्य के लिए मन हित ऐप एवं टेली मानस स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। टेली मानस नंबर रोटी बैंक अध्यक्ष संजय शिंदे के द्वारा मोबाइल में सेव करवाकर इसकी कार्य प्रणाली के बारे में भी बताया गया। मनकक्ष प्रभारी एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड के द्वारा सीनियर सिटीजंस को हैप्पीनेस रखने के लिए टिप्स भी बताए गए।

स्वस्थ जीवन शैली को अपनाते हुए वृद्धावस्था को आनंदमय बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके वृद्धाआश्रम में निवासरत सभी सम्माननीय बुजुर्गों का मानसिक परीक्षण जांच एवं उपचार किया गया तथा बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के मनकक्ष विभाग रूम नंबर 15 ,16 में निःशुल्क  वृधद जन स्वास्थ्य शिविर  में आने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धावस्था में निरवासरत सभी बुजुर्गों को शारीरिक एवं मानसिक समस्या का निदान करते हुए स्वस्थ जीवन जीने के लिए एवं  किसी भी प्रकार की विधिक/ कानूनी सलाह एवं सहायता के  के लिए जानकारी दे देते हुए प्रेरित करना।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय से न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गुरुवेंद्र कुमार उरमाडे, डीएलओ जयदेव मानिक, डॉक्टर देवेंद्र झडाणिया, डॉक्टर तारिक सर, श्रीमती सीमा डेविड, राजेंद्र सलूजा, श्रीमती विजय चौहान, संजय शिंदे, रोटी बैंक सचिव डीआर कापड़िया ग्राम खडकोद की आशा कार्यकर्ता संगीता तायडे एवं लता पाटिल एवं रोटी बैंक स्टाफ के साथ-साथ  वृद्ध आश्रम में निवासरत  बुजुर्ग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version