मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मेरा आंगन मेरी हरियाली अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम कार्यालय में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में 25 पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में डाॅक्टर विपिन मिश्रा, उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, आईटी एक्सपर्ट सैफ सिद्दीकी, नगर निगम के एनिमेटर्स आदि ने पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र द्वारा समस्त स्टाफ को अपने घरों में कम से कम एक पौधे का रोपण कर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
