अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 12 की छात्रा अंजलि मित्तल ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक प्राप्त करते हुए विद्यालय टॉप किया है। विकास खंड इटवा में तैनात सचिव अशोक कुमार की पुत्री अंजली मित्तल द्वारा सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्र तथा अशोक कुमार के शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। जनपद अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर बांसी में सत्र 2023-2024, कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग की छात्रा अंजलि मित्तल ने 88.8 प्रतिशत अंक अर्जित किया है।
ग्राम पंचायत सेमुवाडीह, पोस्ट हल्लौर, तहसील डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर निवासिनी अंजलि मित्तल की माता आशा देवी तथा पिता अशोक कुमार ने सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर अपनी बेटी अंजलि मित्तल के उज्जवल भविष्य की कामना की है और बधाई दिया है। अंजलि मित्तल के पिता वर्तमान में इटवा विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
अंजलि मित्तल ने इंग्लिश में 80, हिंदी में 90, बायोलॉजी में 86, फिजिक्स में 94 और केमिस्ट्री में 94 अंक अर्जित किया है। अंजलि मित्तल द्वारा सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर इटवा विकास खण्ड के सचिव मो. जावेद खान, मुख्तार अली, मनोज कुमार, रितेश कुमार विश्वकर्मा, विजय कुमार, विजय पाल मौर्य, नियाज अहमद, अजय कुमार चौधरी सहित ग्राम प्रधान जैसराम, तुषार, अकलीमुन्निसा, पुष्पा देवी, विजय कुमार, अनीता आदि ने छात्रा अंजलि मित्तल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया है।
