सचिव डीएलएसए रेखा यादव द्वारा बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह धौलपुर का निरीक्षण कर जाने बच्चों से हालात | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सचिव डीएलएसए रेखा यादव द्वारा बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह धौलपुर का निरीक्षण कर जाने बच्चों से हालात | New India Times

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर रेखा यादव द्वारा 15 मई को राजकीय बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह धौलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाल गृह के उपेक्षित बालक एवं संप्रेषण गृह के अपचारी बालकों से रूबरू होकर गृह में बालिकाओं को मिल रही मूलभूत सुविधाओं भोजन स्वच्छ पेयजल व अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अधीक्षक संप्रेषण गृह रामराज मीणा कनिष्ठ सहायक संजय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर के सुरेन्द्र सिंह सहित गृह के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version