कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा झाबुआ जिले में श्रेष्ठ निर्वाचन व्यवस्था के लिये म.प्र. शिक्षक संघ द्वारा किया गया आभार व्यक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा झाबुआ जिले में श्रेष्ठ निर्वाचन व्यवस्था के लिये म.प्र. शिक्षक संघ द्वारा किया गया आभार व्यक्त | New India Times

झाबुआ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा मैन पावर के वेलफेयर के लिए विभिन्न नवाचार एवं प्रयास किए गए जिसके तहत विधानसभावार संबधित विधानसभा केन्द्र पर प्रशिक्षण करवाकर कर्मचारीयों को सुविधा उपलब्ध करवाई गई, प्रशिक्षण दलों के मास्टर ट्रेनरों के द्वारा बहुत ही अच्छे से प्रशिक्षण प्रदान करवाया गया। ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए आपके द्वारा प्रातः कालीन प्रशिक्षण करवाकर मतदान दलों को लू से बचाया गया, प्रशिक्षण स्थल पर चाय पानी ग्रर्मी को ध्यान में रखते हुए केरी के पने की व्यवस्था की गई साथ ही आपके द्वारा तनाव मुक्त निर्वाचन हेतु योग प्रशिक्षण की अनुठी पहल से मतदान दलो को अच्छा अनुभव हुआ।

कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्वारा झाबुआ जिले में श्रेष्ठ निर्वाचन व्यवस्था के लिये म.प्र. शिक्षक संघ द्वारा किया गया आभार व्यक्त | New India Times

स्वीप प्लान के तहत नवीन योजना बनाने के लिये आम जनता एवं कर्मचारियों को अत्यधित प्रोत्साहित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये प्रयास किये गये, मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था में मतदान दलों को टेबल पर ही निर्धारित समय पर मतदान सामग्री उपलब्ध कराने से मतदान दलों को कहीं भी भटकना नहीं पडा, मतदान दलों की रवानगी प्राकृतिक विपदाओं के बावजुद प्रातः 9.00 बजे से मतदान केन्द्रो के लिये बसे रवाना करना जो की अभी तक के निर्वाचन में प्रथम बार मतदान दलों द्वारा अनुभव किया गया।

पॉलिटेकनिक कॉलेज झाबुआ से प्रथम मतदान दल की रवानगी एवं प्रथम मतदान आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा शानदार स्वागत कर मतदान कर्मीयों का उत्साह बढ़ाया गया। मतदान केन्द्र पर मतदान दलों के साथ पहली बार जिला निर्वाचन अधिकारी ने भोजन साथ में करके मतदान दलों का मनोबल बढ़ाया गया, मतदान समाप्ति के पूर्व ही मतदान दलों के खाते में मतदान का मानदेय जमा होने से मतदान दलों को अत्याधिक खुशी हुई, प्राकृतिक आपदा के बावजुद अल्प समय में वैकल्पिक सामग्री जमा करने हेतु प्रयास सराहनीय रहा एवं मतदान दल कर्मचारी समय पर अपने घर पहुंच गये। संपूर्ण निर्वाचन कार्य में किसी भी शासकीय सेवक को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपमानित एंव दंडित नहीं करने से शासकीय सेवकों के कार्य करने का उत्साह बना रहा।
इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना का पुष्प गुच्छ देकर आभार व्यक्त किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version