मुम्बई के होर्डिंग हादसे को लेकर सशक्त पत्रकार समिति ने बुरहानपुर में लगे होर्डिंग को मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर एवं निगम आयुक्त से की अवैध होर्डिंग को हटाने की मांग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुम्बई के होर्डिंग हादसे को लेकर सशक्त पत्रकार समिति ने बुरहानपुर में लगे होर्डिंग को मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर एवं निगम आयुक्त से की अवैध होर्डिंग को हटाने की मांग | New India Times

मुम्बई के घाटकोपर में होर्डिंग हादसे में 14 लोगों की मृत्यु और 70 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज सेवी उमेश जंगाले ने बुरहानपुर में विभिन्न क्षेत्रों में लगे होर्डिंगो को मुख्यमंत्री मोहन यादव को मेल और फैक्स के माध्यम से और कलेक्टर एवं निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से पत्र के माध्यम से मांग की हैं कि मुंबई जैसी घटना बुरहानपुर में नहीं घटे, इस हेतु शहर में लगे समस्त होर्डिंगो को मानसून (बरसात) लगने के पूर्व तत्काल हटाए जाए, क्योंकि जून महीने से तेज़ हवा, आंधी, तूफान आने से होर्डिंग गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि 13 मई को मुंबई में आई तेज़ हवा, आंधी, तूफान से मुंबई के घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर लगे होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। इस गंभीर घटना को ध्यान में रखते हुए शहर में लगे समस्त हार्डिंग हटाए जाएं ताकि कोई बड़ी जनहानि या मालहानी बुरहानपुर में नहीं हो।

श्री जंगाले ने कहा कि होर्डिंग मालिकों द्वारा नगर निगम से एक होर्डिंग की अनुमति लेकर उसकी आड़ में 10 अवैध होर्डिंग लगा रखें हैं, जिससे शासन को लाखों के राजस्व को क्षति पहुंच रही है। इन अवैध हॉर्डिंगों से कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है, क्योंकि कई वर्षों से लगे होर्डिंगों को जंग लग गया है, जिससे उनमें पुरी तरह सड़न लगी है। रहवासी इलाकों में भी यह होर्डिंग बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इन होर्डिंगों से प्राचीन ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर की सुंदरता खत्म हो रही है। कई बार इन होर्डिंग को देखने के चक्कर में राह चलते और वाहन चालक आपसी में टकरा रहें हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना है।

इन होर्डिंगो से किसी की जान भी जा सकती है। उमेश जंगाले ने बताया की लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने घरों, और व्यवसाय प्रतिष्ठानों पर भी बड़े-बड़े होर्डिंग लगवा रखें हैं, जिनके गिरने का डर सदैव बना रहता है। उन्होंने कहा कि शहर के रोड किनारे और व्यवसाय प्रतिष्ठानों, मकानों पर लगे समस्त होर्डिंगों को आमजन मानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हटाया जाए।

होर्डिंगों के मकड़ जाल से आमजन परेशान हैं, उन्हें इस समस्या से मुक्ति दिलाई जाए। मुंबई हादसे के बाद संबधितो को सीख लेते हुए तत्काल शहर के समस्त होर्डिंगों को हटाना चाहिए। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के पहले शीघ्र ही शहर में लगे होर्डिंगों को लेकर कार्यवाई की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version